फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से 40 और मौतें, 2751 मामले

Sun, 09 May 2021 09:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में कोरोना महामारी से रविवार को 40 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2751 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 15 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा शिमला में 5, सिरमौर में 4, ऊना में 4, हमीरपुर में 3, कुल्लू में 3, मंडी में 3, चंबा में 2, सोलन में 1 मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में कोरोना महामारी से रविवार को 40 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2751 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 15 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा शिमला में 5, सिरमौर में 4, ऊना में 4, हमीरपुर में 3, कुल्लू में 3, मंडी में 3, चंबा में 2, सोलन में 1 मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं पॉजिटिव मामलों में कांगड़ा में सबसे ज्यादा 650, सोलन में 407, मंडी में 350, बिलासपुर में 303,  ऊना में 296, शिमला में 248, हमीरपुर में 235, चंबा में 116, सिरमौर में 65, कुल्लू में 46, लाहौल-स्पीति में 19 और किन्नौर में 16 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव की कोविड रिपोर्ट निगेटिव
मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले दिनों कुछ अधिकारियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद मुख्य सचिव अनिल खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। इनकी इससे पहले की रिपोर्ट इनकन्क्लूसिव आई थी। अब निगेटिव आ गई है। ये अधिकारी वर्चुअल तरीके से बैठकें कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री के साथ बैठकों में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें