इस जोरदार टक्कर से सुरेश और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक अन्य साथी गौरव बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे पहले 108 एंबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि जख्मी युवक अभी बयान देने के लायक नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को अवगत करवा दिया है। नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
सोलन जिला में दो दिन में चार युवकों की मौत हो गई। दोपहिया वाहन की दुर्घटनाओं से यहां मातम का माहौल है। बाइक सवार द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने से इस तरह की दुर्घटनाएं जिले में बढ़ती जा रही है।
इससे पहले शुुक्रवार को ही सोलन के शूलिनी विवि के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार देर रात ही बद्दी में दो बाइक सवारों ने सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दम तोड़ दिया।