फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल, अनुराग पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट तथा राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता सब भली-भांति जानती है।
विज्ञापन


भाजपा का यह भ्रामक प्रचार पूरी तरह से प्रायोजित है और धूमल परिवार ही इसके पीछे है, यह सब को मालूम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट के खौफ से डरकर धूमल परिवार दुष्प्रचार कर रहा है। वीरभद्र सिंह पर लगाए जा रहे सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन

'हताशा में हैं धूमल और अनुराग'

डा. मंगलेट तथा पठानिया ने कहा कि धूमल और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर गंभीर निराशा और हताशा में वीरभद्र सिंह पर आधारहीन तथा तथ्यहीन व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि, पूर्व भाजपा सरकार के कुशासन तथा गलत कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपी गई चार्जशीट पर चल रही जांच अंतिम चरण में है।

इधर, राज्य स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष ठाकुर राम लाल, प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, विपणन बोर्ड के सलाहकार देवेंद्र श्याम ने भाजपा नेताओं की ओर से आपदा को लेकर की जा रही राजनीति पर आड़ों हाथ लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें