पुलिस थाना बागा के तहत एक ट्रक ऑपरेटर के बैंक खाते से 1.38 लाख रुपये उडा़ने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ट्रक ऑपरेटर अश्वनी कुमार निवासी गांव मटरेच, डाकघर बैरल का रहने वाला है। थाना बागा में दी शिकायत में उसने बताया कि उसके एसबीआई और पीएनबी बैंक खाता मलोखर में ट्रकों का पेमेंट आती है।
जब उसने गुगल-पे से पेमेंट ट्रांसफर करने की कोशिश गई की तो उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। यह देखकर वह एसबीआई और पीएनबी दोनों बैंकों में गया जहां उसे पता चला कि उसके एसबीआई खाते से 99,999 रूपये यूपीआई के माध्यम से और पीएनबी से 38,600 रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं।
उसके दोनों बैंक खातों से किसी ने 1,38,599 रुपयेअपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।