फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident: कुल्लू के दलाश में 500 मीटर खाई में गिरी जीप, दो की मौत, दो घायल

Sat, 25 Nov 2023 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, दलाश (कुल्लू)

सार

दलाश से करीब 8 किलोमीटर पीछे ओवरी नामक स्थान पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलाश-लूहरी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को सोईधार के रहने वाले चार लोग जीप में सवार होकर दलाश पहुंचे।

विज्ञापन


शाम को चारों इसी वाहन से अपने गांव सोईधार की ओर जा रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे जब वाहन दलाश से करीब 8 किलोमीटर पीछे ओवरी नामक स्थान पर पहुंचा तो, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मृतकों और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला। हादसे में शेर सिंह (68) पुत्र जनक दास निवासी गांव सोईधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू और दलीप कुमार (42) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सोईधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में नरेश कुमार पुत्र शाउणु राम और शीतल कुमार, पुत्र देवी सिंह निवासी सोईधार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए हैं। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि जीप दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें