फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey Trials Una: हिमाचल की महिला हॉकी टीम के लिए 21 को ऊना में ट्रायल

Thu, 19 Jan 2023 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

हॉकी एसोसिएशन चंबा के महासचिव मुकेश बेदी ने बताया कि महिलाओं की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 26 फरवरी तक आंध्र प्रदेश में होगी। हिमाचल टीम के लिए ट्रायल देने वाली इच्छुक महिलाएं खिलाड़ियों के लिए आयु और वास्तविक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13वीं हॉकी इंडिया वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) में होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल टीम का चयन 21 जनवरी को ऊना में होगा। इससे पूर्व महिला खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट भी पास करना होगा। इसके बाद ऊना जिले की एस्ट्रो टर्फ में हॉकी टीम के लिए ट्रायल सुबह 9:00 बजे से होगा। चयनित होने वाली टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन


हॉकी एसोसिएशन चंबा के महासचिव मुकेश बेदी ने बताया कि महिलाओं की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 26 फरवरी तक आंध्र प्रदेश में होगी। हिमाचल टीम के लिए ट्रायल देने वाली इच्छुक महिलाएं खिलाड़ियों के लिए आयु और वास्तविक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। चयन समिति में अजीत ठाकुर, सतिंदर, प्रकाश धीमान, प्रोमिला शर्मा, आशीष सेन, पिंकी चौहान रहेंगे। उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें