फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री जीएस बाली का सीएम वीरभद्र पर नए अंदाज में पलटवार

Thu, 14 Sep 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर अपने अंदाज में पलटवार किया है। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे बॉस हैं। मैं उनकी कैबिनेट का मंत्री हूं। मैंने हमेशा ईमानदारी और कर्मठता से काम किया है। मुख्यमंत्री को मेरा काम अच्छा नहीं लगा तो वह मुझे कैबिनेट से निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास फ्री हैंड है कि किसको रखना है और किसको नहीं। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि कैबिनेट की बैठकों में वह किसी से भी झगड़ते नहीं बल्कि चर्चा करते हैं। एक सवाल के जवाब में बाली ने कहा कि सुधीर शर्मा और उनके रिश्तों में कभी खटास थी ही नहीं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा था- बाली की धमकियों से नहीं डरते

उल्लेखनीय है कि बाली के भाजपा में जाने की चर्चा पर सीएम ने कहा था कि वे बाली की धमकियों से नहीं डरते, जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। वीरभद्र और सुक्खू की तकरार का चुनाव पर असर पड़ने के कौल सिंह के बयान पर बाली ने कहा कि कौन क्या बोलता है, वह इसका संज्ञान नहीं लेते।

कौन क्या कर रहा है, उस पर हाईकमान की पूरी नजर है। बाली ने कहा कि एचआरटीसी ने सभी पेंशनरों की अदायगी कर दी है। कोई बकाया शेष नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी नेता राजनीति करते हैं, उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। कर्मचारियों को पूरे लाभ दिए गए हैं, इसके लिए वह किसी भी स्तर पर चर्चा करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें