फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू में तबादले, 27 उप कुसलसचिव, अनुभाग अधिकारी इधर से उधर

Tue, 07 Feb 2023 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में बड़े स्तर पर अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कुलसचिव एकता कापटा ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। विवि में एक साथ 27 उप कुलसचिवों से लेकर कई अनुभाग अधिकारियों शाखाओं और जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बड़े स्तर पर अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कुलसचिव एकता कापटा ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। विवि में एक साथ 27 उप कुलसचिवों से लेकर कई अनुभाग अधिकारियों शाखाओं और जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। एक शाखा से दूसरी शाखा में बदले गए अधिकारियों में विजय कुमारी को उप कुलसचिव वित्त शाखा में तैनाती दी गई है। शिव कुमार को एसपीयू शाखा, नरेश कुमार को उप कुलसचिव स्थापना शाखा, मीना कुमारी को आईआईएचएस में, भीम सिंह जसरोटिया को उप कुलसचिव भर्ती शाखा, देवी राम को उप कुलसचिव इक्डोल, अमर सिंह को उप कुलसचिव वित्त शाखा, रमेश शर्मा को सहायक कुलसचिव सीओई विंग, सुशील कुमार को पदोन्नत कर पुनर्मूल्यांकन शाखा में सहायक कुलसचिव, किशोरी लाल को सहायक कुलसचिव मूल्यांकन शाखा लगाया है। 

विज्ञापन


सुनील वर्मा को सहायक कुलसचिव कंडक्ट शाखा, अमर सिंह को सहायक कुलसचिव प्रवेश परीक्षा शाखा, राजीव धीमान को सहायक कुलसचिव अकादमिक शाखा, सुनी बिष्ट को सहायक कुलसचिव स्थापना शाखा, बिपन कुमार अनुभाग अधिकारी को यूआईएलएस, अनिल कुमार अनुभाग अधिकारी को कैश सेक्शन, राकेश कुमार को अनुभाग अधिकारी एसपीओ और संजय पठानिया को अनुभाग अधिकारी एग्जाम टू लगाया गया है। इसी तरह सतीश कुमार सेक्शन आफिसर को चीफ वार्डन कार्यालय, मोनिका मिश्रा अनुभाग अधिकारी को पदोन्नत कर इक्डोल, सुजीव कुमार को सीओई विंग आरएमई, ज्ञान चंद अनुभाग अधिकारी को पदोन्नति के बाद स्थापना शाखा, अनुभाग अधिकारी हेम चंद को लेखा टू में, महेश चंद को यूआईटी में, योग राज अनुभाग अधिकारी को स्थापना शाखा में और राकेश कुमार अनुभाग अधिकारी को स्थानांतरित कर एग्जाम टू एमकॉम में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें