फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू, हजारों यात्री पहुंचे शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीडे स्पेशल ट्रेन पैक होकर पहुंच रही शिमला, अभी 15 जनवरी तक चल रही वेटिंग, जाम से भी मिली निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विश्व धरोहर में शामिल कालका–शिमला ट्रैक से रेल में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। सभी ट्रेनों का ठहराव तारा देवी स्टेशन पर वीरवार से शुरू हो गया। लोग तारादेवी से शिमला तक बिना जाम के सफर कर सकते हैं। तारादेवी से लेकर बाईपास तक अक्सर लोगों को यातायात जाम में फंसना पड़ता है। अब लोग तारादेवी से ट्रेन पकड़ शिमला शहर तक आ सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया है। पहले दिन हजारों यात्रियों ने कालका से शिमला तक सफर किया। वहीं तारादेवी स्टेशन पर भी ऐसे बहुत से यात्री उतरे जिन्हें पहले शिमला तक आना पड़ता था, इसके बाद वह शिमला से गाड़ियाें में दोबारा वापस अपने गंतव्य तक जाते थे। इन दिनों कालका से शिमला तक चल रही विंटर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन पैक होकर शिमला पहुंच रही है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के जरनल डिब्बों में यात्री सीट न मिलने के बाद भी खड़े होकर शिमला पहुंच रहे हैं। सभी ट्रेनों में 15 जनवरी तक लंबी वेटिंग चल रही है। तारादेवी स्टेशन पर स्टॉपेज बनने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिल रही है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नए साल के बाद अब बर्फबारी की उम्मीद में हजारों की संख्या में सैलानी शिमला का रुख ट्रेन के माध्यम से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें