एनडीए और नौ सेना अकादमी परीक्षा के लिए रविवार को रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। लेकिन, अभ्यर्थियों ने इस ट्रेन में सफर के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। सोलन से ट्रेन सुबह 4 : 30 बजे शिमला रवाना हुई और 7 :10 बजे शिमला पहुंची। सोलन से शिमला के लिए ट्रेन में सिर्फ दो यात्रियों ने ही सफर किया। शाम के समय शिमला से सोलन के लिए ट्रेन 6 : 30 बजे रवाना हुई। सोलन लौटते हुए ट्रेन पूरी तरह खाली रही। देर शाम 9 :10 पर ट्रेन सोलन पहुंची।