प्रदेशभर में 7 और 8 सितंबर को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के विभिन्न जिलों में इन दो दिनों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। राज्य में 9 सितंबर से मौसम साफ रहेगा। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में रविवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से अब भी प्रदेश में दर्जनों संपर्क सड़कें बंद हैं।
इससे सेब बागवानों को सेब ढुलाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 16.1, सुंदरनगर 21.6, भुंतर 20.7, कल्पा 11.6, धर्मशाला 17.8, ऊना 23.4, नाहन 22.4, केलांग 11.0, पालमपुर 17.0, सोलन 19.4, मनाली 11.6, कांगड़ा 21.6, मंडी 21.0, बिलासपुर 24.5, हमीरपुर 24.2, चंबा 20.9, डलहौजी 15.7 और कुफरी 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
अधिकतम तापमान शिमला 23.5, सुंदरनगर 31.7, भुंतर 31.8, कल्पा 20.8, धर्मशाला 26.4, ऊना 35.7, नाहन 28.2, सोलन 29.5, कांगड़ा 30.6, बिलासपुर 33.0 और हमीरपुर 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।
बारिश कहां कितनी
शहर बारिश एमएम
मनाली 6.0
शिमला 4.8
मंडी 1.1
चंबा 1.0