फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से आधा दर्जन सड़कों पर ठप रहा यातायात

विज्ञापन
लुधेरा नाले के पास इस जगह से गिरा व्यक्ति, जिसकी गिरकर जान चली गई। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार रात को हुई भारी बारिश के कारण धुलारा पंचायत के लुधेरा गांव में एक व्यक्ति नाले में बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, क्षेत्र के आधा दर्जन संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए बंद हो गए हैं। हालांकि, शुक्रवार सुबह तक विभाग ने सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल
विज्ञापन

कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घाड़ गांव के दो भाई वीरवार रात घर का कुछ सामान लाने के लिए तुन्नूहट्टी गए थे। अचानक भारी बारिश के कारण उन्हें घर लौटने में कुछ देरी हो गई। बारिश रुकने पर दोनों ने अपने घर का रुख किया। जब दोनों भाई लुधेरा गांव के निकट नाले को पार करने लगे तो पीछे चल रहे कर्म चंद (60) का अचानक पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। आगे चल रहे उसके भाई को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसका भाई नाला पार करके घर पहुंच गया, लेकिन उसने देखा कि उसका बड़ा भाई अभी तक घर नहीं पहुंचा है।
उसने गांव के लोगों की मदद से अपने भाई को ढूंढना शुरू किया, तो रात करीब 11 बजे लोगों ने कर्मचंद का शव तीन सौ मीटर गहरे नाले से बरामद किया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी बकलोह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल के बाद कर्म चंद के शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना चुवाड़ी में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चुवाड़ी ले जाया गया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम के उपरांत मामले की जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें