फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटीकंडी में तेल खत्म, ढली में लाइट गुल, सड़क पर जाम

Thu, 27 Nov 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बसों को डीजल न मिलने से बुधवार को लोकल और लांग रूटों पर एचआरटीसी बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। टूटीकंडी डीजल पंप में खराबी और तेल न होने से बसों को तेल नहीं मिला। यहां से बसें तेल डलवाने के लिए ढली पंप को भेजी गईं।
विज्ञापन


यहां पावर कट के चलते ढली में भी बसों में तेल डालने में खासी परेशानी आई। ढली डीजल पंप से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-22 तक एचआरटीसी बसों की लंबी कतार लग गईं। सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही थम गई।

ढली चौक से लेकर छराबड़ा बाइफरकेशन, ढली सब्जी मंडी और संजौली बाईपास पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात बहाल करने के लिए ढली थाने से पुलिस दल पहुंचा तो एचआरटीसी बसों सहित अन्य निजी बसों और टैक्सियों के ताबड़तोड़ चालान ठोंक दिए।
विज्ञापन


चालान से भड़के लोगों ने पहले पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की और इसके बाद स्थानीय पार्षद की अगुवाई में एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में पहुंचे। लोगों का कहना था कि एचआरटीसी बसों की लंबी कतारें लगने से जाम लगा है और पुलिस ने आम लोगों के चालान कर
दिए हैं।

12 बजे पहुंच गई थी सप्लाई: सेन
बारह बजे टूटीकंडी पंप पर तेल की सप्लाई पहुंच गई थी। बिजली न होने से ढली में गाड़ियों में तेल डालने में दिक्कतें पेश आईं। ढली पंप पर जनरेटर की व्यवस्था करने के प्रयास किए जाएंगे।
-अनिल सेन मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी

जनरेटर का बंदोबस्त करे निगम: शैलेंद्र
एचआरटीसी वर्कशाप से बसों की लाइन मेन रोड तक लगने से जाम लगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के चालान काटे हैं। एचआरटीसी को व्यवस्था सुधारनी चाहिए। लाइट नहीं है तो जनरेटर का स्थाई समाधान करना चाहिए। मामले को लेकर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक से बात की जाएगी।
विज्ञापन

-शैलेंद्र चौहान पार्षद, ढली वार्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें