फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ कारोबारियों ने बाजार किए बंद, जताया विरोध

Tue, 19 Dec 2023 11:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में कारोबारियों ने बाजार किए बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

सोलन शहर में जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर शहर के कारोबारी विरोध में आ गए हैं। कारोबारियों ने बाजार बंद रखा है। मंगलवार सुबह ही कारोबारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की जगह पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने उपमंडलाधिकारी कविता ठाकुर से कार्रवाई को बंद करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


वहीं, कविता ठाकुर ने बताया कि वह केवल मार्किंग कर रहे हैं। उनका काम शहर को बेहतर बनाना है। बदले की भावना से कार्य नहीं किया जा रहा है। जहां पर सड़क तक कब्जे कर दिए गए हैं, केवल उसे ही हटा रहे हैं। वहीं, इस दौरान शहर के कारोबारी कुशल जेठी ने कहा कि प्रशासन जबरन कार्रवाई कर रहा है और इसका विरोध लगातार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें