फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Fri, 27 Jan 2023 03:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव गुरनाडू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक सामान उतार रहा था। 
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव गुरनाडू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक सामान उतार रहा था। अचाचक ट्रैक्टर फिसलता हुआ करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राकेश कुमार(45) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर से चालक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि पोटमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें