फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सैलानियों का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पहाड़ों के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर शिमला पहुंचे हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला सैलानियों से गुलजार रहा। शिमला के अलावा रविवार को मशोबरा, कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की रौनक रही। वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने के बाद पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी हिल्सक्वीन में होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 से 40 फ ीसदी रही। रिज मैदान और माल रोड पर भारी संख्या में सैलानी चहलकदमी करते दिखे। सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का आनंद लिया। छुट्टी के चलते अधिकतर दुकानें बंद होने के बावजूद सैलानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से अधिक संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। रिज मैदान और माल रोड पर पुलिस भी मुस्तैद रही बिना मास्क सैलानियों के चालान किए गए। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि आने वाले वीकेंड पर भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।
ट्रैफिक जाम से परेशान हुए सैलानी
शिमला से कुफरी, नारकंडा की ओर रवाना हुए सैलानियों को ट्रैफिक जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। सेब सीजन के चलते ट्रालों के रश के कारण जगह-जगह जाम लगता रहा। कुफरी, फागू, ठियोग में जाम के कारण घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें