फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सैलानियों ने रोहतांग में बर्फ के बीच की मस्ती, वीकेंड पर शिमला शहर में भी बढ़ी आवाजाही

Sat, 15 Oct 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू

सार

पर्यटकों से मनाली के माल रोड में भी रौनक लौट आई है। निजी होटलों के साथ पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी पर्यटक आने लगे हैं। होटलों में दीवाली तक की बुकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
सैलानियों ने रोहतांग में बर्फ के बीच की मस्ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली से पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे और बर्फ के बीच खूब मस्ती की। रोहतांग दर्रा के साथ मनाली और लाहौल की वादियों में भी पर्यटक बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों से मनाली के माल रोड में भी रौनक लौट आई है। निजी होटलों के साथ पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी पर्यटक आने लगे हैं। होटलों में दीवाली तक की बुकिंग शुरू हो गई है। होटलियर गौतम ठाकुर, विकास ठाकुर तथा हेम राज ने कहा कि दशहरा के बाद पर्यटक मनाली पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली पहुंचने वाले सैलानी बर्फ देखने के लिए रोहतांग दर्रा के साथ शिंकुला और बारालाचा दर्रा जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीवाली में मनाली के पर्यटन को और गति मिलेगी। 

विज्ञापन


वीकेंड पर शहर में बढ़ी  सैलानियों की आवाजाही
वहीं, वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दोपहर एक बजे ही लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई। नगर निगम की मेट्रोपोल पार्किंग और पर्यटन विकास निगम की ट्रिपल एच पार्किंग भी दो बजे तक पैक हो गई। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर पूरे दिन सैलानियों की कतारें लगी रही।   वीकेंड पर पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। शनिवार को पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ा रहा। दोपहर बाद सीटीओ से लेकर खेल परिसर तक सैलानियों की भारी भीड़ दिखी। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें