फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कुल्लू-लाहौल में बर्फ से लदी वादियों के दीदार करने उमड़े सैलानी, साहसिक गतिविधियों का भी ले रहे आनंद

Thu, 25 Apr 2024 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

वीकेंड के बाद भी जनजातीय क्षेत्र कोकसर के समीप स्थित कुठ बिहाल में सैकड़ों पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। साहसिक गतिविधियों का भी पर्यटक खूब आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन
कुल्लू-लाहौल में बर्फ से लदी वादियों के दीदार करने उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ठंडी फिजाओं का पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं। वीकेंड के बाद भी जनजातीय क्षेत्र कोकसर के समीप स्थित कुठ बिहाल में सैकड़ों पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। साहसिक गतिविधियों का भी पर्यटक खूब आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन


लाहौल का कुठ बिहाल इन दिनों पर्यटकों के लिए प्रमुख स्नो प्वाइंट बना हुआ है। पर्यटक यहां बर्फ के बीच फोटो खिंचवा रहे हैं। इसके अलावा पर्यटक स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, एडवेंचर बाइक, जिप लाइन गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, कुल्लू जिले में  सैलानियों की संख्या अब लगातार बढ़ रही है। होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 से ऊपर चल रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें