फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: क्रिसमस और नववर्ष से पहले मनाली-कोकसर में उमड़े सैलानी, ग्रांफू में गाड़ियों की लाइनें, देखें वीडियो

Thu, 18 Dec 2025 02:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कोकसर।

सार

बढ़ती पर्यटकों की संख्या के साथ ट्रैफिक जाम विकराल रूप धारण करने लगा है। लाहौल घाटी के ग्रांफू में पार्किंग के लिए पर्यटकों वाहनों की कतारें लग रही हैं। 
विज्ञापन
ग्रांफू में पार्क किए गए वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस और नववर्ष से पहले पर्यटन नगरी मनाली के साथ लाहौल घाटी की वादियों में काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटक बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। बढ़ती पर्यटकों की संख्या के साथ ट्रैफिक जाम विकराल रूप धारण करने लगा है। लाहौल घाटी के ग्रांफू में पार्किंग के लिए पर्यटकों वाहनों की कतारें लग रही हैं।  मनाली के हिडिंबा मंदिर मार्ग पर जाम से बचने के लिए वाहन चालक लॉगहट्स मार्ग का रुख कर रहे हैं लेकिन वहां भी गलत पार्किंग और अव्यवस्था के चलते वाहनों को घंटों फंसना पड़ रहा है। जाम के चलते पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलत तरीके से हो रही वाहनों की पार्किंग से पर्यटक घंटों तक जाम में फंस रहे हैं। दरअसल, हिडिंबा मंदिर मार्ग पर मेला मैदान से डीपीएस स्कूल तक अकसर जाम लग जाता है। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से यहां वाहनों को पास लेने की जगह तक नहीं बचती।  सड़क के किनारे वाहन खड़े होने के कारण वाहनों को पास लेने की जगह नहीं मिली जिससे लगभग आधा घंटे तक यहां जाम लगा रहा। स्थानीय निवासी मोहन लाल, रोशन लाल, प्रीतम चंद और नंद लाल का कहना है कि अकसर यह समस्या हो रही है। सीजन में तो इन दोनों ही सड़कों पर वाहन दिनभर रेंगते रहते हैं। उधर, इस बारे में डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस जवानों की कमी चल रही है। 20 दिसंबर तक अतिरिक्त जवान पहुंच जाएंगे। उसके बाद समस्या के समाधान के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में पाबंदी से मनाली बेफिक्र, मेहमानों से गुलजार रहेंगी वादियां
वहीं दिल्ली में बीएस-6 मानकों वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों पर लगी रोक के बावजूद मनाली के पर्यटन उद्योग पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार क्रिसमस और नववर्ष के दौरान पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रहेगी और सप्लाई चेन भी बाधित नहीं होगी। हालांकि, अपने वाहनों में अपने वाहनों में दिल्ली होकर मनाली आने वाले पर्यटकों को बदलना पड़ सकता है रूट दिल्ली होकर मनाली आने वाले पर्यटकों को रूट बदलना पड़ सकता है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मनाली के पर्यटन कारोबार पर दिल्ली के इस आदेश का खास असर नहीं पड़ेगा। ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। इससे सप्लाई चेन भी प्रभावित नहीं होगी। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि मनाली में आने वाले पर्यटक दिल्ली रूट को छोड़कर अन्य रूट का सहारा ले सकते हैं। उनका मानना है कि इस आदेश का पर्यटन पर खास असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें