बिजली बोर्ड के अनुसार यह शटडाउन सर्दियों से पहले जरूरी मेंटेनेंस के लिए लिया जा रहा है। इसमें बिजली लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई और अन्य उपकरणों की मरम्मत की जानी है। सभी 66 केवी सब-स्टेशनों में भी रखरखाव का काम किया जाएगा। दूसरी ओर शिमला जल प्रबंध निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) ने पंपिंग शेड्यूल पहले से तय करने को कहा है ताकि इस दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। इसके अलावा शहरवासियों से भी कंपनी ने कहा है कि वह घरों में पानी का उचित भंडारण रखें। इससे पानी को लेकर उन्हें परेशान न होना पड़े।
अभी शहर में पानी की राशनिंग चल रही है। ऐसे में लोगों ने कंपनी से मांग की है कि वह आने वाले दिन में अधिकांश इलाकों में पानी की सप्लाई दे दे ताकि कल लोगों को दिक्कतें पेश न आएं। शहर में इन दो परियोजनाओं में चलने वाले पंप सुबह करीब तीन घंटे 30 फीसदी क्षमता से ही चलते हैं। इस कारण भी कई पंप यहां पर बंद रहते हैं। ऐसे में पानी की पंपिंग कम होने से शहर को पर्याप्त क्षमता में पानी नहीं पहुंच पाता है।