फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डोभी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच, पर्यटक उठा रहे आनंद

Tue, 26 Sep 2023 11:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

 कुल्लू जिले में साहसिक गतिविधियां शुरू हुए दूसरा सप्ताह हो गया है। अब मनाली व कुल्लू में पैराग्लाइडिंग का रोमांच भी देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
डोभी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में साहसिक गतिविधियां शुरू हुए दूसरा सप्ताह हो गया है। अब मनाली व कुल्लू में पैराग्लाइडिंग का रोमांच भी देखने को मिल रहा है। डोभी साइट में सैलानी पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा रहे हैं। घाटी में जुलाई की आपदा के बाद सन्नाटा पसर गया था। अब मानव परिंदों की उड़ान से एक बार फिर घाटी में रौनक लौट आई है। हालांकि, समर सीजन के मुकाबले में पैराग्लाइडिंग ने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। लेकिन कुल्लू से मनाली के बीच फोरलेन में दोतरफा वाहनों की अब शुरू हो गई है।

विज्ञापन



वोल्वो बसों के मनाली तक पहुंचने से साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। डोभी पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकंदर ने कहा कि डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। ऑपरेटरों को अक्तूबर माह में कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है। वहीं, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला पर्यटन विकास अधिकारी के माध्यम से पैराग्लाइडिंग साइटों पर मार्शल नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। मार्शल पैराग्लाइडिंग की उड़ानों का नियमों के तहत संचालन सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें