कुल्लू जिले में साहसिक गतिविधियां पर्यटकों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। शनिवार को विश्व विख्यात सोलंगनाला के फातरू में पैराग्लाइडर गिरने से एक पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल है ,जिसका मनाली के मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घाटी में लगातार हो रहे हादसों से साहसिक पर्यटन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, पिछले माह पैराग्लाइडिंग रिवर राफ्टिंग तकनीकी समिति ने सोलंगनाला, फलाइन और तलोगी में सभी पैराग्लाइडरों की जांच की थी। जिसमें समिति ने 44 पैराग्लाइडरों को निरीक्षण में फेल पाया था।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मनाली पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के जिए भेज दिया है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि शानिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे के आसपास सोलंगनाला के साथ लगते फातरू में एक पर्यटक पैराग्लाइडिंग से उड़ान भर रहा था।
इस दौरान उड़ान भरने के बाद करीब 50 फुट की ऊंचाई से अचानक पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर गिरा गया। जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से पैराग्लाइडर व पायलट को उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया। जहां ग्लाइडर को मृत घोषित किया गया।
जबकि पायलट का उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह सोवती(24 ) पुत्र इंद्रवीर सिंह निवासी कोठी नंबर-20, फेस-दो नियर बस्सी थिएटर मोहाली के रूप में हुई है।
जबकि घायल पायलट 32 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र बालक राम गांव बरुआ मनाली शामिल है। जिला पर्यटन बीसी नेगी ने कहा कि विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा।