फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में पर्यटन विकास निगम ही करेगा 14 में से 6 होटलों का संचालन

Fri, 18 Jul 2025 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पर्यटन विकास निगम के 14 में से 6 होटलों को ओएनएम (ऑपरेट, मेंटेन और मैनेज) आधार पर नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एचपीटीडीसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के 14 में से 6 होटलों को ओएनएम (ऑपरेट, मेंटेन और मैनेज) आधार पर नहीं चलाया जाएगा। एप्पल ब्लॉसम फागू, लेक व्यू बिलासपुर, बिलास होटल चांशल रोहडू, होटल रोस कॉमन कसौली, होटल सरवरी कुल्लू और होटल ममलेश्वर चिंडी को पर्यटन विकास निगम ही चलाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार मंडी के तत्तापानी में आधुनिक सुविधाओं से लैस 30 कमरों वाला होटल बनाएगी, ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि एक साल के भीतर छह होटलों को लाभ में लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार एचपीटीडीसी को सहयोग देने और कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कर्मचारी यूनियन से पर्यटकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भोजन, आतिथ्य और अन्य सुविधाओं में उच्च मानक सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ताकि, हिमाचल में पर्यटन का और विस्तार किया जा सके। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, एचपीटीडीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकुम राम, महासचिव राज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सोनी, राजपाल शर्मा, श्यामा नंद, निहाल सिंह और मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें