फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा महोत्सव में देवरथों को आम लोगों के छूने पर रहेगी मनाही, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Tue, 05 Oct 2021 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

 देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं और आम लोगों को इनका पालन करना होगा। रथ यात्रा या दशहरा उत्सव में आने वाले सभी लोगों को हर समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में कोरोना को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं और आम लोगों को इनका पालन करना होगा। रथ यात्रा या दशहरा उत्सव में आने वाले सभी लोगों को हर समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। देवताओं के अस्थायी शिविर में दर्शन के लिए निर्धारित स्थान से ही दर्शन करने होंगे। मूर्ति अथवा देवरथ को छूना वर्जित होगा। दर्शन के लिए कतार में चिन्हित स्थानों पर खड़े रहना होगा। सभी देवलू/श्रद्धालु मेला मैदान में प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर तापमान की जांच करवाना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन


उत्सव स्थल तथा आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में थूकना तथा उपयोग में लाए हुए मास्क इत्यादि को इधर-उधर फेंकना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा में आने वाले देवलुओं, हारियान वैक्सीन दोनों टीके दशहरा उत्सव से पूर्व लगवा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस अभी भी तेजी से फैल रहा है। सरकार इस वायरस को रोकने के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी कर रही है। सामाजिक दुरी व स्वच्छता को इस महामारी के संक्त्रस्मण को तेजी से फैलने से रोकने में एक कारगार उपाय माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें