फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक फोन कॉल में होगी तेंदुओं से सुरक्षा, 24x7 मिलेगी सुविधा

Sun, 25 Mar 2018 02:28 PM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में तेंदुओं की रक्षा और तेंदुओं से लोगों की सुरक्षा के लिए वन्य जीव महकमा जल्द ही मिटिगेशन सेल बनाने जा रहा है। इसके साथ ही विभाग टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा। लोग जैसे ही अपने आसपास के इलाके में तेंदुओं को देखेंगे तो वे टोल फ्री नंबर पर मिटिगेशन सेल में फोन कर विभाग को सूचित करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचेगी और तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर पिंजरे में डाल लेगी। इसके साथ ही लोगों को तेंदुए की दहशत से भी बचाया जाएगा। लोगों को यह सुविधा 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। प्रारंभिक चरण में यह योजना हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में चलाई जाएगी।

इस के लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शिमला भेज दिया है। तेंदुओं की बढ़ती घटनाओं को देखकर विभाग ने यह कदम उठाया है। इस मुहिम से एक तरफ जहां तेंदुए की रक्षा हो सकेगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को तेंदुए से सुरक्षित भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि तेंदुओं की समस्या के समाधान के लिए विभाग मिटिगेशन  सेल बनाने जा रहा है। इसके माध्यम से लोग तेंदुओं के बारे में विभाग को सूचित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस का प्रस्ताव तैयार कर शिमला भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही विभाग जल्द इस सुविधा को शुरू कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें