फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंदिर में आग लगाने के शक में की थी टिकमचंद की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के समक्ष एक चश्मदीद का खुलासा
विज्ञापन

मंदिर की दीवारों पर मिले खून के धब्बों के लिए सैंपल
घटनास्थल से डीएनए और हड्डियों के अवशेषों के सैंपल भी लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटी गलोट पंचायत में एक कामगार युवक की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को जलाने के सनसनीखेज मामले में एक चश्मदीद गवाह सामने आया है।
चश्मदीद ने पुलिस जांच में खुलासा किया है कि 21 मार्च को कुछ लोगों ने टिकमचंद (38) और उसके साथ (चश्मदीद से) मारपीट की थी। लोगों से मारपीट का कारण पूछा तो बताया गया कि उन्होंने मंदिर में आग लगाई थी जिससे भड़के कुछ लोगों ने उन दोनों को बुरी तरह पीट दिया था। इस मामले में अब जल्द ही गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल सहित श्मशानघाट से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इसमें ब्लड और मिट्टी के सैंपल सहित हड्डियों के अवशेष शामिल हैं। एफएसएल टीम को मंदिर की दीवारों पर खून के धब्बे मिले हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा डीएनए मिलाने के लिए मृतक की मां के खून के नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे हैं। गौरतलब है कि बीते दिन मृतक की मां तारा देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि परिवार की अनुमति के बिना युवक के शव की अंत्येष्टि की गई है। डीएसपी सिटी मानविंदर ठाकुर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद

यह है पूरा मामला
घटना बालूगंज थाना के तहत गलोट पंचायत की है। टिकम चंद पुत्र स्वर्गीय मस्त राम गांव बझोल तहसील सुन्नी शिमला ग्रामीण निवासी 8 सालों से खरयाड़ गांव में सेवानंद के घर में मजदूरी का काम करता था। शिकायत के मुताबिक 22 मार्च को सेवानंद की पत्नी प्रभा ने मृतक की मां को फोन कर बताया कि इसके बेटे की गिरने से मौत हो गई है और शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों से मृतक की मां को पता चला कि 21 मार्च को उसका बेटा मंदिर गया था जहां गांव के कुछ लोगों ने पिटाई की और मौत होने पर शव को जला दिया। इसके बाद टिकमचंद की मां ने पुलिस में शिकायत दी है जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें