फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी में दिखे हथियार बंद तीन संदिग्ध लोग, अलर्ट जारी

Sat, 24 Sep 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके के उड़ी क्षेत्र में आतंकी वारदात के बाद हिमाचल के चंबा जिले में सेना की वर्दी में तीन हथियारबंद लोग दिखे हैं। चंबा के भटियात में ककरोटी घटटा क्षेत्र में सेना की वर्दी में तीन हथियारबंद लोग देखे गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग दिन भर ककरोटी घटटा के जंगलों की खाक छानते रहे।
विज्ञापन


लेकिन शाम ढलने तक तीनों लोगों की मौजूदगी का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस को यह सूचना सिहुंता की ककरोटी घटटा पंचायत के डुकरेड़ गांव के निवासी लाल चंद ने उस समय दी। जब लाल चंद रोजमर्रा के काम के दौरान अपने खेतों की ओर गया हुआ था। लाल चंद के कथानानुसार उसने सेना की वर्दी में तीन हथियार बंद लोगों को देखा।

जिन्होंने अपनी पीठ पर पिटठू भी उठा रखे थे। उनमें से एक ने उससे आकर पूछा कि जोल नामक स्थान कहां है। जिस पर लाल चंद जबाव दिया कि यहां पर जोल नामक कोई इलाका नहीं है। लेकिन हां जोलना गांव और योल नामक जगह जरूर है। लेकिन वहां तक जाने का रास्ता यहां से नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी लाल चंद से संदिग्धों ने पूछा था बेनामी जगह का पता

इसके लिए बस या वाहन के माध्यम से जाना सही रहेगा। इतना सवाल जबाव के बाद तीनों लोग बिना कुछ बताए जंगल की ओर रवाना हो गए। लिहाजा लाल चंद को उन तीनों लोगों का व्यवहार संदिग्ध लगा। तो उसने पुलिस को इस बारे में सूचना देना बेहतर समझा। सूचनार मिलते ही पुलिस ने आसपास की थाना चौकियों में इसकी इत्लाह देकर खोज अभियान शुरू कर दिया।

चंबा के ककरोटी क्षेत्र में जिस जगह पर यह तीनों लोग गायब हुए हैं। वहां से आगे कांगड़ा जिले का कोटला क्षेत्र लगता है। बहरहाल इस मामले के सामने आने के बाद पूरे चंबा में चर्चाओं का बाजार गर्म है। डीएसपी चंबा हेडक्वाटर वीर बहादुर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी की

सूचना पर ही संभावित क्षेत्र की पूरी तरह से खोजबीन की गई है। लेकिन संदिग्ध बताए जा रहे लोगों के बारे में कुछ पता नहीं लगा। जबकि कानून और व्यवस्था के लिहाजा से सभी थान चौकियों को अर्लट रहने की हिदायत दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें