फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: 250 फीट नीचे गिरी कार, तीन की मौके पर मौत, तीन घायल

Fri, 28 Jan 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

पलजारा के समीप डिमड़ू नाले में जैसे ही कार पहुंची तो चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से 250 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले भद्राश-ब्रांदली मार्ग पर गुरुवार रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। एक घायल को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला रेफर किया गया है, जबकि दो खनेरी में भर्ती हैं। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि गुरुवार रात कार (एचपी 35-6665) में सवार होकर छह युवक नरैण से रामपुर की ओर आ रहे थे। पलजारा के समीप डिमड़ू नाले में जैसे ही कार पहुंची तो चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से 250 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला।

इस हादसे में संचित (19) पुत्र नंदलाल, गांव पच्छाल, डाकघर देवरी, तहसील आनी, अमन भारती (20) पुत्र बृजलाल, गांव विश्लाधार, डाकघर डिगेढ़, तहसील आनी, राहुल (18) पुत्र कृष्ण लाल, गांव धारली, डाकघर कमांद, तहसील आनी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में लालचंद (20) पुत्र राम सिंह, गांव बख्नाओ, डाकघर गाड, तहसील आनी,  सुनील कुमार (21) पुत्र ज्ञानचंद, गांव घईनाला, डाकघर गाड, तहसील आनी और अनिल (20) पुत्र मस्त राम, गांव विश्लाधार, डाकघर डिगेढ़, तहसील आनी शामिल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें