जंगल की आग की चपेट में आया घर
वहीं ननखड़ी तहसील के अंतर्गत खामड़ी पंचायत के धरूजा गांव में आग लगने से चेत राम का दो मंजिला मकान जलकर राख गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 9:30 बजे चेत राम. के घर में आग लग गई और पूरा घम जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में ऊपर चेत राम का दो मंजिला घर, 3 कमरे और 1 रसोड पूरी तरह से जल गई। मकान में स कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।