हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के विकास खंड राजगढ़ के भाणत निवासी पारस पुंडीर का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 7 से 13 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में होगी। प्रदेश की टीम जयपुर के लिए रवाना हो चुकी है। पारस पुंडीर जयपुर में प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पारस वर्तमान में ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पारस ने अपने चयन का श्रेय अपने गुरु और पिता रणदीप ठाकुर और हॉस्टल में अपने कोच तपन ठाकुर को दिया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र ठाकुर, रणदीप ठाकुर, अमन ठाकुर और जिला संघ के अध्यक्ष पृथ्वी राज ने कहा कि पारस को बधाई दी है।