फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कुटाड़ा, कुमारसैन और खमाड़ी में जले तीन घर, बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर माैत

Tue, 07 Jan 2025 12:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू/ कुमारसैन / ननखड़ी (रामपुर बुशहर)

सार

शिमला जिले के उपमंडल रोहडू के तहत स्पैल वैली के कुटाड़ा गांव में सोमवार देर रात आग से एक दो मंजिला घर जलकर राख हो गया। इस घटना में एक 70 वर्षीय बजुर्ग महिला की जिंदा जलकर माैत हो गई।
विज्ञापन
कुटाड़ा गांव में आग से मकान जला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल रोहडू के तहत स्पैल वैली के कुटाड़ा गांव में सोमवार देर रात दोमंजिला घर में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने महिला का अधजला शव बरामद किया है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुटाड़ा गांव में श्याम लाल के घर जब रात करीब नौ बजे आग लगी, तब गांव में भूंडा अनुष्ठान के समापन की खुशी में कई घरों में मेहमाननवाजी चल रही थी। परिवार के लोग रसोई में बुखारी के पास बैठे थे। इस दौरान बुखारी से लकड़ी से बनी घर की दीवार में आग लग गई। बच्चों सहित सभी लोग बाहर भाग गए।

इस दौरान बुजुर्ग महिला भी पहले बाहर की ओर निकली। उसके बाद वह फिर किसी सामान के लिए अंदर की ओर लौटी। अफरातफरी में जब बाहर उसकी तलाश शुरू हुई तो उस समय पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। गांव के लोगों ने पंप , पावर स्प्रे लेकर आग पर काबू पाया। देर रात पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पंहुची। दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने पर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया तो महिला का अधजला शव घर के बरामदे से मिला। महिला की पहचान श्यामलाल की माता दोरशी देवी (70) साल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने बताया कि आग बुखारी से लगी थी। बुजुर्ग महिला का अधजला शव घर के बरामदे से मिला है। रात करीब दो बजे पुलिस प्रशासन ने दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रभावितों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन

जंगल की आग की चपेट में आया घर
वहीं ननखड़ी तहसील के अंतर्गत खामड़ी पंचायत के धरूजा गांव में आग लगने से चेत राम का दो मंजिला मकान जलकर राख गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 9:30 बजे चेत राम. के घर में आग लग गई और पूरा घम जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में ऊपर चेत राम का दो मंजिला घर, 3 कमरे और 1 रसोड पूरी तरह से जल गई। मकान में स कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें