फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वर्ल्ड कप मैचों से पहले दो देसी कट्टे और पिस्तौल के साथ तीन धरे

Thu, 05 Oct 2023 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)

सार

आईसीसी वर्ल्ड कप महाकुंभ के मैचों से पहले डमटाल पुलिस ने पठानकोट से कांगड़ा की तरफ आ रहे तीन युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हथियारों के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 7 अक्तूबर से शुरू हो रहे आईसीसी वर्ल्ड कप महाकुंभ के मैचों से पहले डमटाल पुलिस ने पठानकोट से कांगड़ा की तरफ आ रहे तीन युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता भदरोया में लगाए नाके में मिली। पिछले माह कांगड़ा के टांडा रोड पर पुलिस ने हथियारों और नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद किया था।

विज्ञापन


दूसरी ओर मंगलवार रात को भी जिला मुख्यालय धर्मशाला में खालीस्तान समर्थकों ने देश विरोधी नारे एक सरकारी विभाग की दीवार पर स्प्रे पेंट से लिखे थे। आबकारी विभाग और डमटाल पुलिस ने भदरोया में नाका लगाया था। इस दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका।

इस दौरान गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें सवार राहुल, दीपक मल्होत्रा और अभिनंदन सभी निवासी पठानकोट (पंजाब) से एक पिस्तौल के अलावा दो देसी कट्टे भी बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने राहुल के कब्जे से देसी कट्टा और एक रौंद, दीपक से एक पिस्टल और एक रौंद, जबकि अभिनंदन से एक देसी कट्टा और दो रौंद के साथ 187.70 ग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि डमटाल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कार्यालयों और निजी भवनों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले

 जिला मुख्यालय में मंगलवार रात को जल शक्ति विभाग कार्यालय की दीवार पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद की नारे के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है। देश विरोधी नारे लिखने वाले शरारती तत्वों की तलाश के लिए गठित एसआईटी ने गुरुवार को घटनास्थल के आसपास के सरकारी कार्यालयों और निजी भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

इस दौरान पुलिस की ओर से डीएसपी हेडक्वार्टर की अध्यक्षता के गठित की एसआईटी ने मैक्सिमस माॅल और पेट्रोल पंप कोतवाली बाजार की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज में अभी तक कुछ खास नजर नहीं आया है जिससे शरारती तत्वों की पहचान की जा सके।

इसको देखते हुए अब पुलिस जांच टीम अब इस दृष्टि से जांच कर रही है कि शायद आरोपी चीलगाड़ी मार्ग से होते हुए आए हों। घटनास्थल पर बिना किसी की नजर में आए पहुंचने के लिए चीलगाड़ी मार्ग सबसे सुरक्षित है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें