फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPS Issue: पुरानी पेंशन बहाली के लिए हजारों कर्मचारियों ने निकाली रैली

Tue, 14 Jun 2022 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और हमीरपुर जिला अध्यक्ष राकेश धीमान की अगुवाई में निकाली गई रोष रैली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाता है तो वे सरकार का साथ देंगे। 
विज्ञापन
हजारों कर्मचारियों ने निकाली रैली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मंगलवार को प्रदेश के करीब पांच हजार कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए रोष रैली निकाली। हमीरपुर के टाउन हॉल से गांधी चौक तक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प लिया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और हमीरपुर जिला अध्यक्ष राकेश धीमान की अगुवाई में निकाली गई रोष रैली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाता है तो वे सरकार का साथ देंगे। अगर ऐसा न किया गया तो अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए मानसून सत्र से पहले पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर देनी चाहिए। चेतावनी भी दी गई कि ऐसा न होने पर प्रदेश के कर्मचारी शिमला में मानसून सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ परिजनों सहित बड़ी रैली करेंगे। कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत हैं। 
 

विज्ञापन

बातचीत के लिए नहीं बुला रही है सरकार  पेंशनरों ने अब जेपी नड्डा से उठाया मामला

उधर, राज्य सरकार पेंशनरों को बातचीत के लिए नहीं बुला रही है। इससे खफा पेंशनर एसोसिएशन ने यह मामला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तक पहुंचाया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय से पेंशनरों को एक चिट्ठी आई है। इसमें कहा गया है कि इस पर उचित कार्रवाई होगी। पेंशनरों की यह कार्यकारिणी 27 मार्च को बनी थी। उसके बाद उनकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ औपचारिक भेंट तक नहीं हो पाई है। नड्डा से पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव हुकम सिंह ठाकुर को आई चिट्ठी के अनुसार इस संबंध में उनकी ओर से दिया गया पत्र आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। हुकम सिंह ठाकुर ने नड्डा के हिमाचल दौरे के दौरान यह शिकायत पत्र दिया था, जिस पर नई दिल्ली से जवाबी पत्र आया है।

हुकम सिंह ठाकुर ने एसोसिएशन की ओर से ऐसा ही एक पत्र मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भी लिखा है, जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी से परिचयात्मक बैठक करवाने का आग्रह हुआ है। इस संबंध में प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री को भी एक पत्र लिखकर सीएम से समय मांगा गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ के के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कहा है कि 19 जून को जिला सोलन पेंशनर्स इकाई की बैठक होने जा रही है, उसमें राज्य स्तरीय नेता भाग ले रहे हैं। 2016 के बाद के पेंशनरों को देय लाभ नहीं मिल रहे हैं। उससे पहले के पेंशनरों को पेंशन का एरियर एकमुश्त दिया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें