हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों के 416 वार्डों में से 401 के लिए मतदान हुआ। पचास शहरी निकायों 29 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों में से सात में सदस्य निर्विरोध चुनकर आए हैं। जिला शिमला के सबसे अधिक सात सदस्य निर्विरोध चुनकर आए हैं। नारकंडा नगर पंचायत से सबसे अधिक चार सदस्य निर्विरोध चुने हैं। राज्य चुनाव आयोग के पास यह सूचना रविवार को पहुंची है। वह भी तब, जब चुनाव लड़ने वाले वार्ड सदस्यों की संख्या का पता लगाया गया।