फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पतीले और मीटर बेचने जा रहे 3 लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह का पर्दाफाश, छानबीन शुरू, लोहे की प्लेटें और दो टायर भी किए हैं बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पुलिस ने शहर में एक और चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इसमें एक चालक रवि के अलावा सिकंदर और सुनील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से पानी के मीटर, बिजली की केबल और पीतल के बर्तन के अलावा पानी की सप्लाई में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी चोरी के सामान को बेचने जा रहे थे। इन्होंने इस सामान को कहां से चुराया है इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्म सेन नेगी की टीम ने शक होेने पर टुटीकंडी क्रॉसिंग में रोहड़ू नंबर के वाहन को रोका। इसके बाद बालूगंज थाना पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान स्क्रैप और कॉपर के दो बैग बरामद हुए। इसके अलावा पानी के पांच मीटर, लोहे की चार प्लेटें, 15 बिजली तार, 6 पीतल के बर्तन, दो पहिये बरामद हुए हैं। आरोपियों से जल शक्ति विभाग के काम में इस्तेमाल होने वाली एक चाबी भी बरामद हुई है। यह उपकरण कर्मचारी पानी की सप्लाई को खोलने और बंद करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बुधवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी हेड क्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें