फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: सुंदरनगर में जहरीली शराब के सेवन से पांच की मौत, चार गंभीर

Wed, 19 Jan 2022 10:17 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर/शिमला

सार

मंडी जिले में शराब के सेवन के बाद पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब के सेवन से इनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के सलापड़ और कांगू क्षेत्र में बुधवार को जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत हो गई। चार अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार सभी ने सलापड़ और आसपास के क्षेत्रों से ठेके, दुकान और घर से कांगड़ा और चंडीगढ़ में बनी शराब खरीदकर अलग-अलग समूहों में पी थी। वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। 4 लाख प्रदेश सरकार और 4 लाख जिला प्रशासन की ओर से मिलेंगे। विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि भेंट कर दी गई है।

विज्ञापन


उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि आठ अन्य से पूछताछ की है। मौतों से हड़कंप मचने के बाद शराब माफिया ने सलापड़, कांगू में विभिन्न स्थानों पर शराब गहरी खाई में फेंक दी। पुलिस टीम ने कुछ बोतलों को बरामद किया है। पुलिस ने शराब माफिया के ठिकानों पर दबिश दी, जहां से 52 पेटियां शराब की जब्त की गईं। इस मामले में थाना सुंदरनगर में धारा 304, 308 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को शराब पीने के बाद बुधवार सुबह नौ लोगों में उल्टी, बेहोशी और जी मचलने के लक्षण आए तो उन्हें सुंदरनगर अस्पताल लाया गया। इसके बाद गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां दोपहर तक पांच ने दम तोड़ दिया।

उधर, मौतों के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोपहर बाद मामले में संज्ञान लेते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ संयुक्त अभियान में शराब माफिया के संदिग्ध स्थानों पर एक साथ दबिश दी। देशी शराब थोक विक्रेताओं से नमूने एकत्र किए, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत हुई है। चार अन्य की हालत गंभीर बनी है। उधर, मंडी समेत पूरे प्रदेश में शराब की दुकानों से सैंपल भरे गए। बताया जा रहा है कि कांगड़ा और चंडीगढ़ में शराब फै क्ट्रियों के यहां भी दबिश दी गई। 

देसी ब्रांड संतरा और 999 व्हीस्की का किया था सेवन

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि सभी ने हिमाचल में बनी देसी शराब और चंडीगढ़ में बनी व्हीस्की का सेवन किया था। मौतों के बाद सुंदरनगर और सलापड़ क्षेत्र के ठेकों में संतरा ब्रांड की शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि चंडीगढ़ में बनी और हिमाचल में प्रतिबंधित शराब कैसे बिक रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतकों के नाम

1- चेत राम (47) पुत्र चिम्नू राम निवासी सलापड़
2. सुदेश कुमार (49) पुत्र हेम चंद निवासी सलापड़
3. लाल सिंह (55) पुत्र मणि राम निवासी सुधन
4. कला राम (52) पुत्र संजू राम निवासी कंगू
5. रजनीश कुमार (40) पुत्र प्रेम चंद निवासी खोराटा

अस्पताल में उपचाराधीन

1. भगत राम (42) पुत्र गोकुल राम निवासी मालथानी
2. रमन ठाकुर (40) पुत्र कृष्ण निवासी सलापड़
3. बीरबल (42) पुत्र सुख राम निवासी सलापड़
4. गणपत पुत्र जय राम निवासी कांगू
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें