फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बैरियर पर अब नहीं लगेंगी कतारें, रोहतांग जाने वालों का ऑनलाइन चेक होगा परमिट

Fri, 01 Oct 2021 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

कुल्लू जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) हिमाचल प्रदेश के सहयोग से मोबाइल एप विकसित किया है।कुछ सेकंडों में मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर परमिट की जांच हो जाएगी। इससे पहले यह काम काउंटर पर होता था। चालकों को अपना वाहन छोड़कर काउंटर पर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी
विज्ञापन
रोहतांग का शानदार नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के दीदार के लिए सैलानियों, वाहन चालकों को अब गुलाबा और कोकसर बैरियरों पर परमिट लेने के लिए कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अब मोबाइल एप से रोहतांग जाने वालों का परमिट जांच लिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) हिमाचल प्रदेश के सहयोग से मोबाइल एप विकसित किया है। कुछ सेकंडों में मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर परमिट की जांच हो जाएगी। इससे पहले यह काम काउंटर पर होता था। चालकों को अपना वाहन छोड़कर काउंटर पर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, बल्कि बैरियर पर तैनात कर्मचारी ही उनके पास आकर परमिट जांचेंगे।

विज्ञापन


इससे जाम भी नहीं लगेगा। एक ही परमिट का बार-बार इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि रोहतांग दर्रे को देखने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है। यह एप एंड्रॉयड मोबाइल के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इस एप से काम में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत होगी। रोहतांग दर्रे के लिए वाहनों की आवाजाही की वास्तविक संख्या का भी इस एप से पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें