फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पानी की स्कीमों से प्रतिदिन सैंपल लेने के निर्देश, जलजनित रोगों से बचाव के लिए लिया फैसला

Tue, 16 Jul 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बरसात के चलते स्रोतों में मटमैला पानी आने की संभावना रहती है, ऐसे में सप्लाई रोकने को भी कहा गया है। अस्पतालों में इन दिनों बुखार, डायरिया, पीलिया जैसे जलजनित रोगों से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने हिमाचल के पेयजल स्रोतों को साफ-सुधरा रखने के निर्देश दिए हैं। टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर डालने के साथ आसपास साफ-सफाई करने के लिए कहा है। बरसात के चलते स्रोतों में मटमैला पानी आने की संभावना रहती है, ऐसे में सप्लाई रोकने को भी कहा गया है। अस्पतालों में इन दिनों बुखार, डायरिया, पीलिया जैसे जलजनित रोगों से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को उबला हुआ पानी पीने को कहा जा रहा है। खुले में बिक रहे खाद्य वस्तुओं से परहेज करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, सरकार ने विभाग को बावड़ियों और हैंडपंप से पानी के सैंपल जुटाने के निर्देश दिए हैं। अगर सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो वहां पानी पीने योग्य नहीं है, ऐसी पट्टी लगाकर लोगों को सूचित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा खड्डों और नदियों से लिफ्ट हो रहे पानी के भी प्रतिदिन दो से तीन सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पानी की स्कीमों प्रतिदिन सैंपल लेने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें