सत्तारूढ़ दल भाजपा विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख रखेगी। सदन के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों और विधायकों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।
गुरुवार को सदन की बैठक के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें विभिन्न मसलों पर चर्चा की। इस बैठक में प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों को ठीक से निर्देश जारी करने और विधायकों की ओर से पूछे जाने वाले सवालों पर चर्चा हुई। बजट पर चर्चा में अपने वक्तव्य में किसे किस तरह की बात करनी है इस संबंध में भी चर्चा की गई।
राज्यसभा के लिए आज या कल होगा नामांकन
राज्यसभा के सदस्य पद के लिए गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है। इस बारे में हाईकमान से नाम फ ाइनल होने का इंतजार है।