फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड की रिहर्सल में शामिल एसआई पॉजिटिव, कुल्लू थाना सील, 150 जवान क्वारंटीन

Tue, 18 Aug 2020 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले स्वतंत्रता दिवस की परेड की रिहर्सल करवाने के लिए कांगड़ा जिला के डरोह से कुल्लू आए सब इंस्पेक्टर (एसआई) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसआई सदर थाने के भवन में ठहरे थे। लिहाजा, थाने को सील कर दिया गया है।  वहीं, एसआई के संपर्क में आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी बंजार, एसएचओ सदर व ट्रैफिक इंचार्ज के साथ पुलिस अधिकारी व जवानों को क्वारंटीन किया गया है। अब इन सभी के कोविड टेस्ट लिए जाएंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल सभी पांचों टुकड़ियों के पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड और पुलिस बैंड के 150 जवान क्वारंटीन किए गए हैं। 

विज्ञापन


सदर थाना को सील करने के बाद यहां की गतिविधियों को सरवरी स्थित महिला थाना से चलाया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर 15 अगस्त की परेड की रिहर्सल करवाने के लिए डरोह से कुल्लू आए थे। हालांकि, रिहर्सल में सभी जवानों ने मास्क पहनकर सामाजिक दूरी का पालन किया था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सब इंस्पेक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके प्राइमरी संपर्क पर आने वाले अधिकारियों व जवानों को क्वारंटीन किया गया है। एक दो दिन में सभी के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदर थाना कुल्लू में लोगों की आवाजाही बंद कर दी है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी और मास्क पहनने की अपील की है।

अब स्पीति के काजा में होंगे कोविड टेस्ट
उधर, अब स्पीति के काजा में भी कोरोना के टेस्ट हो सकेंगे। प्रशासन ने यहां मशीन और दो वेंटिलेटर स्थापित किए हैं। पहले जांच के लिए कोरोना सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें