फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: द ग्रेट खली ने तले पकौडे़, फार्म हाउस में बहा रहे पसीना

Mon, 04 May 2020 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को लागू लॉकडाउन में लोग अपने-अपने अंदाज में समय का सदुपयोग कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में लोगों ने अपने लिए अलग-अलग दिनचर्या तय कर ली है। आम लोग ही नहीं, नामी लोग भी इस काम में पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूएफ फॉर्मेट के विश्वविख्यात रेसलर दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह प्रशंसकों को लॉकडाउन से जुड़ी अपनी रोचक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गिरिपार क्षेत्र धिराइना निवासी द ग्रेट खली अपने पंजाब स्थित घर में लजीज व्यंजन बनाने के साथ ही पकौड़े भी तल रहे हैं। साथ ही पंजाब के अपने फार्म हाउस में पसीना बहाते भी नजर आ रहे हैं। उनका खेतों में काम करते और घर के किचन में पकौड़े तलने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपनी दिनचर्या की झलक दिखाते हुए खली लोगों को लॉकडाउन के गाइडलाइन का पालन करने का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि लॉकडाउन में घर पर ही रहे और सोशल डिस्टेंस कायम रखें। विश्वव्यापी कोरोना महामारी से अपनी और परिवार समेत दूसरों की जान बचाने का यही एक तरीका है। खली के अनुसार इस फोटो और वीडियो को शेयर करने का मकसद स्टे होम का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें