फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग में रहे लोग, बोतलें की जा रहीं सैनिटाइज

Mon, 04 May 2020 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार कुछ और रियायतों के साथ आज से कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन-3.0 शुरू हो गया है। इसमें लॉकडाउन और कर्फ्यू में छूट अब पांच घंटे दी गई है। प्रदेश में आज से पांच घंटे की कर्फ्यू में छूट के बाद भी दवा की दुकानें खुली रहेंगी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने केंद्र के निर्देशों के बाद राज्य के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


शराब ठेके खुल गए हैंं। कुछ शराब ठेकों पर शराब की बोतलों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के हर जिले में बाजार खोलने के लिए अलग-अलग फार्मूला बनाया है। कहीं एक दिन एक तरफ की दुकानें तो दूसरे दिन दूसरी तरफ की दुकानें खुलेंगी। कहीं जोन के हिसाब से दुकानें खोली जाएंगी। 
विज्ञापन


बाजार खुलने का समय
शिमला    सुबह 9:30 से 2:30
सिरमौर     सुबह 10 से 3
बिलासपुर   सुबह 9 से 2
हमीरपुर    सुबह 9 से 2
ऊना         सुबह 9 से 2
चंबा     सुबह 10 से 3
सोलन    सुबह 10 से 3
मंडी     सुबह 9 से 2
कांगड़ा    सुबह 8 से 12 (कर्फ्यू में ढील का समय सोमवार को तय होगा)
कुल्लू     सुबह 10 से 3
लाहौल-स्पीति    अभी तय नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें