फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 फरवरी को होगा चार नगर निगमों की वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाशन

Sat, 23 Jan 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चार नगर निगमों की वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाशन 26 फरवरी को कराने का फैसला लिया है। आयोग ने नगर निगम धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है। राज्य चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम ेके अनुसार 2 फरवरी को पोलिंग स्टेशन वार्ड बनाने को कहा है। वोटरों की मैपिंग और पड़ताल 3 से 9 फरवरी तक होगी।

विज्ञापन


मतदाता सूची का ड्राफ्ट 10 फरवरी को तैयार होगा। मतदाता सूची का ड्राफ्ट का प्रकाशन 11 फरवरी को होगा। 16 फरवरी तक आपत्तियां और दावे प्रस्तुत कर पाएंगे।  19 फरवरी तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा होगा। इसके बाद 22 फरवरी तक अपील की जा सकेगी। इस अपील का निपटारा 25 फरवरी तक करना होगा। इसके बाद वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाश 26 फरवरी को किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें