फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 23 अप्रैल से आम जनता के लिए खुलेंगे राष्ट्रपति निवास के दरवाजे, वेबसाइट पर करवानी होगी बुकिंग

Tue, 18 Apr 2023 11:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अपने शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। अपने शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति निवास शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम जनता और सैलानियों के लिए 23 अप्रैल से शिमला में पहली बार राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। अपने शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। राष्ट्रपति निवास नई दिल्ली और हैदराबाद के बाद अब शिमला के भवन का भी लोग दीदार कर सकेंगे। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क पर यहां भ्रमण कर सकेंगे। भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। राष्ट्रपति निवास सोमवार, राजपत्रित अवकाश एवं राष्ट्रपति के आगमन के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन


सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून 2023 तक प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इस ऐतिहासिक भवन में राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। हरियाली से भरपूर यहां के बागीचे, ट्यूलिप गार्डन और अन्य सजावटी फूल इसकी सुंदरता में और अधिक वृद्धि करते हैं। राष्ट्रपति निवास स्थित नेचर ट्रेल एवं बगीचों को भी पर्यटकों और आगंतुकों के लिए खुला रखा जाएगा। राष्ट्रपति निवास में पर्यटकों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप, कैफे, स्मारिका कक्ष, विश्राम स्थल, गाइड सहित प्राथमिक उपचार सुविधा भी दी जाएगी।

वेबसाइट पर करवानी होगी बुकिंग
राष्ट्रपति निवास के भ्रमण के लिए आम लोगों के 15 अप्रैल, 2023 से राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


2016 में प्रणब मुखर्जी, 2018 में रामनाथ कोविंद आए थे रिट्रीट
देश के राष्ट्रपति रहते हुए प्रणब मुखर्जी वर्ष 2016 और रामनाथ कोविंद 2018 में रिट्रीट मशोबरा में ठहरे थे। देवदार के पेड़ों से घिरे रिट्रीट में राष्ट्रपति गर्मियों में अमूमन हर वर्ष यहां प्रवास पर आते रहे हैं। समुद्रतल से 8250 फीट की ऊंचाई पर स्थित ट्रांजिट निवास रिट्रीट शिमला के मशोबरा में है। 10628 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में यह फैला है। देश में राष्ट्रपति के तीन आधिकारिक निवास हैं। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली, राष्ट्रपति निलयम सिकंदराबाद और रिट्रीट शिमला। रिट्रीट में कुल 16 कमरे हैं। कोटी रियासत के राजा ने इस भवन का निर्माण 1840 में कराया था। बाद में इसे भारत सरकार को स्थायी लीज पर सौंप दिया गया। आजादी के बाद से ही भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान भवन को राष्ट्रपति निवास का दर्जा प्राप्त था। 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब इसे एडवांस्ड स्टडी के लिए दे दिया तो रिट्रीट को राष्ट्रपति निवास बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें