फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Himachal: सड़क चौड़ा करने में लेटलतीफी पड़ी भारी, कंपनी पर लगाया तीन करोड़ रुपये का जुर्माना

Thu, 04 Aug 2022 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा से खज्जियार तक 19 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए दो साल का समय दिया गया था। लेकिन कंपनी इस समयावधि में महज 55 फीसदी काम ही पूरा कर पाई। अब इस काम को पूरा करने के लिए विभाग दोबारा टेंडर आमंत्रित करेगा।   
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क को चौड़ा करने में लेटलतीफी एक कंपनी पर भारी पड़ी है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर रद्द कर कंपनी पर तीन करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। चंबा से खज्जियार तक 19 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए दो साल का समय दिया गया था। लेकिन कंपनी इस समयावधि में महज 55 फीसदी काम ही पूरा कर पाई। अब इस काम को पूरा करने के लिए विभाग दोबारा टेंडर आमंत्रित करेगा। आरोप है कि वालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी मनमर्जी से काम कर रही थी। विभाग ने नोटिस भी दिए लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन


अब इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए विभाग ने उच्च अधिकारियों को सिफारिश पत्र भी भेज दिया है। वर्ष 2019 में कंपनी को कार्य आवंटित किया गया था। डेढ़ साल में भी जब कंपनी ने अपनी प्रोग्रेस नहीं दी तो विभाग ने नोटिस देकर कार्य को तीव्र गति देने के आदेश दिए। लेकिन इसका कुछ भी असर नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लेटलतीफी करने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने वाली कंपनी पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विकास कार्यों में लेटलतीफी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पहले भी जुर्माना लगा चुका है विभाग
लोक निर्माण विभाग चंबा पहले भी चार सड़कों के निर्माण कार्य में देरी करने वाले ठेकेदारों पर तीन करोड़ रुपये का जुुर्माना लगाकर टेंडर रद्द कर चुका है। इन सड़कों के कार्य अब दूसरे ठेकेदार कर रहे हैं। इनमें साच-फतेहपुर, घरग्रां, भानिया और सनोथा सड़कें शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें