फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मास्क मशीन की खामियां बिना शुल्क दूर करे कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति इंदर सिंह मेहता ने 45 दिन में मशीन दुरुस्त करने का दिया आदेश
कंपनी को 1.5 लाख रुपये मुआवजा भी देना होगा
नालागढ़ की फर्म ने खरीद थी मास्क बनाने वाली मशीन

दीपक मेहता
शिमला। हिमाचल उपभोक्ता आयोग ने कोविड-19 महामारी के दौरान फेस मास्क बनाने वाली मशीन में गंभीर खामियों को लेकर हरियाणा के फरीदाबाद की पदम ग्राफिक्स कंपनी को फटकार लगाई है।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति इंदर सिंह मेहता की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कंपनी को आदेश दिया है कि 45 दिन के भीतर मशीन की सभी खराबियां मुफ्त में दूर कर इसे नालागढ़ स्थित शिकायतकर्ता कंट्रोल प्रिंट लिमिटेड को उपलब्ध करवाए। साथ ही कंपनी को एक लाख रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और 50 हजार रुपये मुकदमेबाजी खर्च के रूप में देने का आदेश भी सुनाया है। कंट्रोल प्रिंट लिमिटेड ने शिकायत में बताया कि उसने महामारी के दौरान मास्क उत्पादन शुरू करने के लिए 1,07,19,499 रुपये की मशीन खरीदी थी। मशीन समय पर नहीं पहुंची और इंस्टॉलेशन भी अधूरा दिया गया।
विज्ञापन


आरोप था कि मशीन की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता वादे के अनुरूप नहीं थी। मशीन बार-बार ब्रेकडाउन होती रही। नोज वायर गाइडिंग और लेयर शिफ्टिंग की दिक्कत के कारण 50 प्रतिशत तक मास्क रिजेक्ट हो रह थे। वारंटी के बावजूद खराब हिस्से नहीं बदले गए। एक स्वतंत्र सर्वेयर की रिपोर्ट ने भी इन सभी खामियों की पुष्टि कर दी। पदम ग्राफिक्स ने दलील दी कि उन्होंने 20 मई 2020 को मशीन इंस्टॉल कर दी थी और शिकायतकर्ता ने मशीन को सही तरीके से नहीं चलाया। आयोग ने पाया कि वारंटी के अनुरूप सुधार कार्य नहीं किया गया और यह सेवा में स्पष्ट कमी का मामला है। आयोग ने यह भी माना कि मशीन की कुछ समस्याएं उपयोग के दौरान उत्पन्न हुई होंगी। इसलिए पूरी राशि वापसी का दावा उचित नहीं है लेकिन वारंटी सेवाओं में लापरवाही पूरी तरह साबित हुई है।
विज्ञापन


उद्योग जगत के लिए अहम मिसाल
यह फैसला उद्योग क्षेत्र में मशीनरी वारंटी विवादों और औद्योगिक खरीद में उपभोक्ता अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है। सप्लायर कंपनियों के लिए भी यह बड़ा संदेश है कि वारंटी के दौरान सेवा में लापरवाही भारी पड़ सकती है। साथ ही आयोग ने सप्लायर की यह दलील भी खारिज कर दी कि शिकायतकर्ता उपभोक्ता नहीं है। आयोग ने स्पष्ट किया कि वारंटी अवधि में सेवा-संबंधी विवाद होने पर खरीदार उपभोक्ता माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें