फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घणाहट्टी में सिलाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के घणाहट्टी स्थित ट्रेनिंग कम प्रोडक्शन सेंटर (टीसीपीसी) में 300 महिलाओं को सिलाई एवं डिजाइनिंग कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को 12 बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ है जिसमें करीब 25 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस समय सेंटर में दो बैच चल रहे हैं, इसलिए अभी 50 महिलाएं यह प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएचसी घणाहट्टी में कार्यरत डॉ. मोनिका ने किया। सिलाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण के अभियान को टाटा और ऊषा इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ऊषा इंटरनेशनल से परियोजना समन्वयक अमित कुमार, हेल्पिंग हैंड के चेयरमैन कपिल कुमार, मास्टर ट्रेनर सुनीता बंसल, अंजना शर्मा, पूनम बंसल और विद्या देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें