फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: पंजाब स्टेट रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में ऊना के ठाकुर गुरुदेव को तीसरा स्थान

Fri, 06 May 2022 05:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

प्राचार्य अतुल महाजन ने इस उपलब्धि के लिए गुरुदेव ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुदेव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे रहते हैं। महाजन ने गुरुदेव को भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
गुरुदेव ठाकुर ने रोड़ साइकिलिंग में हासिल किया तीसरा स्थान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के गुरुदेव ठाकुर ने कुरुक्षेत्र में हुई पंजाब स्टेट रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-16 वर्ग में गुरुदेव ठाकुर ने 16 किलोमीटर की दूरी 25 मिनट 52 सेकेंड में तय की। गुरुदेव हिमाचल के एकमात्र खिलाड़ी हैं। जिन्होंने रोड साइकिलिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुरुदेव ठाकुर बेहतर खिलाड़ी के साथ विद्यालय स्टूडेंट काउंसिल में खेल प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।

विज्ञापन


ऊना शहर के गुरुदेव के पिता राजकुमार ठाकुर स्केटिंग कोच हैं। प्राचार्य अतुल महाजन ने इस उपलब्धि के लिए गुरुदेव ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुदेव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे रहते हैं। महाजन ने गुरुदेव को भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय कमेटी के उप प्रधान बलविंदर सिंह ने भी गुरुदेव और अभिभावकों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें