फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोर्ड ने कर डाला एक और कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की भर्ती प्रणाली पर अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। तर्क है कि शास्त्री भर्ती के दौरान बोर्ड ने गलती पर गलती की है। आंसर-की अपडेट किए बगैर ही रिजल्ट निकाल दिया है। फाइनल लिस्ट तक तैयार हो चुकी है। जबकि, आंसर-की के जारी होते ही अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किए थे। भर्ती में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से दस प्रश्नों के उत्तर ही गलत थे। जबकि, चार अन्य प्रश्नों के उत्तर भी बताए गए चार विकल्पों में दो-दो सही बताए गए थे।
विज्ञापन


सभी दस प्रश्नों के गलत उत्तर पर सवाल उठने के बाद चयन बोर्ड ने दस प्रश्नों के लिए कृपांक देने का फैसला किया था, लेकिन अन्य चार प्रश्नों पर न तो किसी को कृपांक दिए गए और नहीं मेरिट लिस्ट से इन प्रश्नों को बाहर किया गया। इस पर अभ्यर्थियों ने बोर्ड से संपर्क किया, लेकिन चयन बोर्ड ने अपडेट आंसर- की वेबसाइट पर डालने की बात कही। अभी तक ऐसा हुआ नहीं है।
विज्ञापन

शास्त्री के 186 पदों के लिए हुई भर्ती

अभ्यर्थियों का कहना है कि संशोधित आंसर- की अब तक नहीं डाली गई। गुलशन शर्मा, जसवंत सिंह, अजय शर्मा, भीष्म शर्मा, कमलेश, नरेश और आशीष ने बताया कि पहले दस प्रश्नों के उत्तर गलत दर्शाए इसके अलावा चार अन्य प्रश्नों के दो-दो सही उत्तर दर्शाए। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से इस भर्ती को रद्द कर दोबारा नए सिरे से शास्त्र की भर्ती करने की मांग की है। इन्होंने कोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है।

शास्त्री के 186 पदों को भरने के लिए 6 जुलाई 2014 को लिखित परीक्षा हुई। 27 नवंबर 2014 को परिणाम घोषित किया। 12 दिसंबर तक साक्षात्कार लेकर फाइनल लिस्ट जारी कर दी। दस गलत प्रश्नों के लिए कृपांक दिए गए। चार प्रश्नों के लिए कृपांक नहीं दिए। चयन बोर्ड ने दस प्रश्नों के लिए कृपांक दिए हैं।

चार अन्य प्रश्नों के लिए निर्धारित समय पर किसी भी अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। चयन बोर्ड अब चयनित 200 शास्त्री पदों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है।
- विजय कुमार, सचिव, हिमाचल प्रदेश सेवाएं चयन बोर्ड, हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें