प्रियंका नेगी, कविता नेगी
39 सालों के इतिहास में 2017 में सीनियर नेशनल में गोल्ड दिलवाने वाली प्रदेश की महिला कबड्डी टीम में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी निकलकर सामने आई हैं। ये खिलाड़ी भी महिला कबड्डी प्रो-लीग का बेसब्री इंतजार कर रही हैं।
इनमें अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में कांस्य और नॉर्थ जोन में सिल्वर मेडल जीतकर आई प्रदेश के कॉलेजों की खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें प्रियंका नेगी, कविता नेगी, रितु नेगी, सिरमौर से ललिता, सोलन से ज्योति, सिरमौर की पुष्पा, बिलासपुर की निधि, सिरमौर की सुषमा और गोपी मंडी की सारिका शामिल हैं।